प्रभात फेरी मंडली ने किया महादेव का महा अभिषेक

दामापुर | ग्राम पंचायत पेंड्रीकला में रविवार की सुबह श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। प्रभात फेरी मंडली के सदस्यों ने गांव की गलियों, मोहल्लों और चौक-चौराहों में श्रीराम नाम का गुणगान करते हुए भ्रमण किया। इसके बाद रामनगर शंकर चौक स्थित शिव मंदिर में भगवान महादेव का विधिवत पूजा-पाठ, हवन व अभिषेक किया। प्रातः काल प्रभात फेरी मंडली के भाई-बहन हाथों में मंजीरा, ढोलक और झांझ लेकर जय श्रीराम और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ गांव में निकले। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व पंडित मनहरण वैष्णव और सागर तिवारी ने किया। दोनों आचार्यों के मार्गदर्शन में शिव मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना, हवन और जलाभिषेक कराया गया। इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता, अरविंद चंद्राकर, रामकुमार पटेल, रामलाल यादव, नरेश चंद्रसेन, संतोष पटेल, नारायण पटेल, मोहन कश्यप, सीताराम पटेल, टुकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *