प्रभारी मंत्री खर्रा ने पहुंचे:मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव कार्यक्रम में युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

पाली जिले के प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय सभ्यता संस्कृति का विश्व धर्म सम्मेलन में डंका बजाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी जंयती को युवा महोत्सव के रूप में मनाते हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन के कल्याण व युवाओं को रोजगार प्रदान की दिशा में प्रयास कर रही है।
स्वायत्त शासन मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह रविवार को जिला परिषद में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित समूह को सम्बोधित करते हुए कह रहे थे।
उन्होंने इस अवसर पर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्य योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि हम सभी वर्गों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम जयपुर से वर्चुअली दिखाया गया जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से रोजगार उत्सव को सम्बोधित किया साथ विभिन योजनाओ व कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। जिला परिषद में आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारी कोषाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में पुलिस विभाग के 112, चिकित्सा विभाग से 124, वित्त विभाग से 65 तथा शिक्षा विभाग से 6 कार्मिक सहित करीब ढाई सौ से अधिक नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर समारोह में मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी , सोजत विधायक शोभा चौहान, जिला कलक्टर एलएन मंत्री, जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर भवानी सिंह पंवार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, कोषाधिकारी राकेश कुमार, सहायक नोडल कार्यक्रम सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल अन्य सभी जिला स्तरीय अधिकारी सुनील भंडारी ,युवा व अन्य मौजूद रहे।

मंत्री खर्रा ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
जिले के प्रभारी मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने रविवार को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के विभागीय योजनाओं व कार्या की समीक्षा बैठक ली। जिसमें अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री खर्रा ने कहा कि सरकार की विभिन्न कार्या और योजनाओं का प्रभावी पर्यवेक्षण हो साथ ही कार्य की समीक्षा का भी ध्यान रखा जाए। बैठक में उन्होंने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के बारे में वर्तमान स्थिति के बारे में विघुत विभाग ,चिकित्सा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग सडकों के बारे में पीएचईडी विभाग की योजनाअें जल जीवन मिशन , जल संसाधन , जिला परिषद में नरेगा लेबर भुगतान के बारे में , स्वच्छ भारत मिशन शहरी व ग्रामीण ,प्रधानमंत्री आवास , नगर निगम पीएम आवास शहरी , मेडिकल में आयुष्मान कार्ड व अन्य योजनाओं , उधोग केन्द्र के राईजिंग राजस्थान के बारे प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने इस अवसर पर कृषि विभाग फसलों के बारे में ,बागवानी , पशुपालन विभाग की योजनाओं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग , यूआईटी के कामो की समीक्षा की साथ ही शिक्षा विभाग में टेबलेट वितरण ,दूध योजना , साईकिल वितरण के बारे मे जानकारी ली । साथ ही उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों व ई फाईलिंग के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने बैठक में विभिन्न विभागों के कार्या और योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, आईएफएस बाला, एडीएम (सीलिंग) भवानीसिंह पंवार, जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी यूआईटी सचिव डॉ.पूजा सक्सेना सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *