प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार ने रायसेन में फहराया तिरंगा:कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस में भी अफसरों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

रायसेन के शासकीय आदर्श कन्या स्कूल ग्राउंड में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने खुली जीप में परेड का निरीक्षण भी किया। समारोह के दौरान आसमान में रंगीन गुब्बारे छोड़े गए और प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में झंडा फहराया। उन्होंने इस मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने भी झंडा फहराया। देखें तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *