भरतपुर के इतिहास में सम्मिट होती आई हैं, लेकिन पहली बार 1400 करोड़ से ज्यादा के एमओयू हुए हैं। इनमें अधिकतर पर्यटन के क्षेत्र को लेकर थे, इससे निश्चित रूप से भरतपुर क्षेत्र में पर्यटकों को बढ़ावा मिलेगा। यह बात जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने गुरुवार दोपहर को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में सरकार की एक साल की उपलब्धियांं गिनाते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले एक साल में प्रदेश के प्रत्येक जिले में हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। इसकी जानकारी सरकार की वर्षगांठ के मौके पर हर जिले में प्रभारी मंत्री जाकर मीडिया के जरिए आमजन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। प्रत्येक जिले पर युवा सम्मेलन व महोत्सव मना रहे हैं, क्योंकि हमारी सरकार ने 50 हजार से ज्यादा नियुक्ति दे चुकी है। कौशल कार्यक्रम के माध्यम से भी हजारों युवाओं को रोजगार मिले, इसका सरकार काम कर रही है। इसके अलावा उद्योगों व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार, प्रत्येक जिले में रोड इंफ्रा के काम के लिए करोड़ों रुपए का बजट देने, किसान कल्याण के लिए किसान सम्मान की 2 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपए की राशि करने का काम किया है। सबसे बड़ी ईआरसीपी योजना की पुरानी सरकार सिर्फ बात करती थी, लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कमान सभालते ही मध्यप्रदेश व केन्द्र से बात करके कुछ ही दिन में एमओयू किया। डीपीआर तैयार हो गई है, जो केन्द्रीय जल आयोग को सम्मिट कर दी है। इस योजना का जल्दी शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, ये सौभाग्य की बात है। इसके 9600 करोड़ के वर्कऑर्डर भी दिए हैं।


