प्रभारी सचिव ने लाभार्थियों को बांटे प्रशस्ति पत्र:राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े प्रभारी सचिव और कलेक्टर

राज्य सरकार का 1 साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का उदयपुर में उद्घाटन हुआ। बूंदी जिले में गवर्नमेंट कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जिला प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा, जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा, बूंदी नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल ने कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। राज्य स्तरीय महिला सम्मलेन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां हमेशा देवताओं का निवास होता है। हम पुरुष-स्त्री को रथ के दो पहिए के समान देखते हैं। पहले कहा जाता था कि हर सफल पुरुष के पीछे महिला होती है। अब कहा जाना चाहिए कि हर सफल व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली महिला शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा संकल्प पत्र में कहा था कि महिला अपराध को लेकर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार ने इस पर काम शुरू कर दिया। महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ रोकने के लिए रात के समय पेट्रोलिंग शुरू की। हमने महिला सुरक्षा के लिए एप भी शुरू किया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि बालिकाओं को शुरू से ही शिक्षा प्राप्त हो, ताकि वह उन्नति की ओर अग्रसर हो। हमने इस दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए लाड़ो प्रोत्साहन योजना शुरू की है। हमनें एक लाख लाभार्थियों को राशि भेजी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलों के लाभार्थियों से संवाद भी किया। इन योजनाओं के तहत महिलाएं हुईं लाभान्वित
कार्यक्रम में बूंदी प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा ने 200 स्वयं सहायता समूह को 15 हजार रुपए प्रति समूह, 30 लाख रुपये रिवॉल्विंग फंड ट्रांसफर, महिला निधि बैंक के माध्यम से स्वयं सहायता समूह को 5 करोड़ रुपए के ऋण की उधारी चेक, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम डिस्ट्रीब्यूशन, लखपति दीदी योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी दिए। कार्यक्रम में लाभार्थियों ने अपने जीवन में सफलता के अनुभव को भी साझा किया। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता केके शुक्ला, डीपीएम राजीविका जगजीवन कौर, महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक ऋचा चतुर्वेदी, महिला अधिकारिता सहायक निदेशक भेरू प्रकाश नागर सहित लाभार्थी महिलाएं मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *