रांची | 24 दिसंबर को आधी रात प्रभु येसु जन्म लेंगे। उनके जन्म लेते ही पूरा शहर क्रिसमस के रंग में रंग जाएगा। संत मरिया महागिरजाघर में आर्चबिशप विंसेंट आइंद चरनी की आशीष करेंगे। इसके बाद विशेष मिस्सा व येसु चुंबन कार्यक्रम होगा। इससे पहले उनके आगमन को लेकर पूरे शहर में क्रिसमस की खुशियां मनाई जा रही है। शहर के सभी चर्चों में अभूतपूर्व सजावट की गई है। जगह-जगह चरनी बनाई गई है। क्रिसमस कैरोल के धुन पर नाचते-गाते सभी प्रभु के आगमन की खुशी मना रहे हैं। विभिन्न जगहों में गैदरिंग हो रही गिरजाघरों को क्रिसमस की चर्च सर्विस के लिए सजाया गया है। पेड़-पौधों पर विद्युत सज्जा की गई है। संत पॉल्स कैथेड्रल में प्रभु-भोज की आराधना रात 11.30 बजे से होगी बहुबाजार स्थित संत पॉल्स कैथेड्रल में 24 दिसंबर को कैरोल सर्विस शाम पांच बजे होगी, संचालक रेव्ह जे भुइंया होंगे। अर्द्धरात्रि प्रभु-भोज की आराधना रात 11.30 बजे होगी। अनुष्ठक व उपदेश बिशप बीबी बास्के होंगे। सहायक पुरोहित जे. भेंगरा, वी. कुजूर, एस. पूर्ति, यूजे सांगा, जे. भुईयां, जी. डहंगा, एसई भुईयां होंगे। इधर, एनडब्ल्यूजीइएल चर्च में 24 दिसंबर को पहली आराधना दिन के 2.30 बजे होगी। संचालक रेव्ह सलमोन एक्का व उपदेशक रेव्ह यीशु नासरी मिंज होंगे। दूसरी आराधना शाम 7.30 बजे होगी। संचालक रेव्ह यीशु नासरी मिंज व उपदेशक आर्चबिशप राजीव सतीश टोप्पो होंगे। इधर, सामलौंग गिरजा में 24 दिसंबर की आराधना शाम 5.30 बजे होगी। संचालक रेव्ह एजे भेंगरा होंगे। वहीं, कडरू गिरजा में 24 दिसंबर पुण्यरात की आराधना शाम 5.30 बजे होगी। संचालक रेव्ह एम. बिलुंग और उपदेशक एसएस तिर्की होंगे। क्रिसमस केक की खूब बिक्री जीईएल चर्च में रात 11 बजे होगी विशेष आराधना आर्चबिशप हाउस में सजाई गई चरनी… बाजार में क्रिसमस केक की खरीदारी जोरों पर है। येसु के जन्म को लेकर हर घर में केक काटे जाएंगे। इसे लेकर केक का बाजार गुलजार रहा। मेनरोड स्थित जीईएल चर्च को लाइटों से सजाया गया है। चर्च से लेकर हेड क्वार्टर कांग्रीगेशन तक रोड मे लाइटों की लड़ी लगाई गई है। चर्च के मुख्य गेट के सामने क्रिसमस ट्री रखा गया है। बेदी फूल और चर्च परिसर को रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया है। 24 दिसंबर पुण्यरात की पहली आराधना शाम 4 बजे होगी। संचालक रेव्ह एन. गुडिया व उपदेशक रेव्ह जीएस केरकेट्टा होंगे। दूसरी आराधना शाम 5.30 बजे होगी। संचालक रेव्ह एन. गुड़िया व उपदेशक मॉडरेटर बिशप मार्शल केरकेट्टा होंगे। मध्यरात्रि की आराधना रात 11 बजे होगी। संचालक रेव्ह एम बिलुंग व उपदेशक रेव्ह आलोक मिंज होंगे।