प्रभु वरदान कैंप में जरूरतमंदों को बांटे कपड़े

भास्कर न्यूज | अमृतसर महाशिवरात्रि पर खत्री सभा महिला मंडल और खत्री सभा के संयुक्त तत्वावधान में लोहारका रोड स्थित बधवार टेंट हाउस में ‘प्रभु वरदान कैंप’ का आयोजन किया। यह आयोजन महिला मंडल अध्यक्ष डॉ. स्वराज ग्रोवर, खत्री सभा अध्यक्ष दीपक राय मेहरा, प्रभु वरदान कैंप अध्यक्ष सतीश बधवार, खत्री सभा उपाध्यक्ष सुनील खन्ना और दिनेश खन्ना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला मंडल की प्रमुख सलाहकार, प्रिं डायरेक्टर अंजना सेठ और उनकी टीम द्वारा कपड़ों का विशेष योगदान दिया गया। इसमें डॉ. प्रो. किरण खन्ना, प्रिं. सविता सचदेव, प्रिं. श्रुति महाजन और सुनील चोपड़ा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुबह 11 बजे से आरंभ होकर सायंकाल तक जरूरतमंदों ने कपड़े प्राप्त किए। कपड़े लेकर चेहरे खिल उठे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में खत्री सभा महासचिव नरेश खन्ना, महिला महासचिव डॉली भाटिया, राज टंडन, अतुल पुरी, इंदिरा धवन, राकेश आदि ने सहयोग प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *