भास्कर न्यूज | जालंधर अलायंस क्लब जालंधर ईस्ट का ताजपोशी समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रमोद अग्रवाल को क्लब का चार्टर प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके मुख्यातिथि के रूप में जिला गवर्नर संदीप कुमार शामिल हुए। पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर जीएस जज ने नई टीम के प्रधान प्रमोद अग्रवाल, सचिव हर्षवर्धन शर्मा, खजांची शशि खन्ना, पीआरओ डॉ. विनय धीर आदि को इंस्टॉल किया। इस मौके वाइस गवर्नर-1 एनके महेंद्रू तथा वाइस गवर्नर-2 पदम लाल भी शामिल थे। समारोह में प्रिंस वर्मा, राकेश शर्मा, हरप्रीत कौर, अनिल कुमार, जिला पीआरसी हरपाल सिंह, रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, राम लुभाया भी उपस्थित रहे। क्लब की ओर से फंक्शन चेयरमैन डॉ. विनय धीर व फंक्शन कन्वीनर शशी खन्ना ने सबका अभिनंदन किया। इस मौके डॉ. टीएन लामा, सुखदेव गोयल मौजूद रहे। मंच संचालन हर्षवर्धन ने किया। इस मौके क्लब का चार्टर भी पेश किया गया।


