प्रयागराज महाकुम्भ के लिए कोटा से स्पेशल ट्रेन:सोगरिया से बनारस तक चलेगी,अन्ता, बारां, अटरू व छबरा गुगोर स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, 7-7 ट्रिप करेगी

प्रयागराज महाकुम्भ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोटा से स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे ने गुरुवार को स्पेशल ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है। 17 जनवरी से शुरू होने वाली यह ट्रेन सप्ताह में 2 दिन सोगरिया स्टेशन से (मंगलवार और शुक्रवार) से चलेगी। यह ट्रेन दोनों और से 7-7 फेरे करेगी। बता दें 3 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित बैठक में स्पीकर बिरला ने रेलवे बोर्ड के चेयरमेन को कोटा से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू करने को कहा था। सोगरिया से ट्रेन 17, 21, 24 जनवरी, 7, 14, 18 और 21 फरवरी 2025 को, और बनारस से 18, 22, 25 जनवरी, 8, 15, 19, और 22 फरवरी 2025 को चलेगी। इस गाड़ी में 5 स्लीपर, 4 थर्ड एसी, 7 थर्ड एसी इकोनामी, 2 सेकेंड एसी, 2 सामान्य श्रेणी कोच, 1 एसएलआर एवं 1 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच होंगें। गाड़ी संख्या 09801 मंगलवार व शुक्रवार को सोगरिया से सुबह 8:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09802 बुधवार व शनिवार को दोपहर 2:45 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम को 3:45 बजे कोटा पहुंचेगी। पूर्व में ट्रेन का संचालन कोटा से किया जाना प्रस्तावित था। लेकिन कोटा में निर्माण कार्य जारी होने के कारण इसे सोगरिया से चलाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व पाण्डाल सहित अन्य प्रबन्ध भी किए जाएंगे। वहीं कुम्भ के दौरान प्रयागराज में ट्रैफिक का दबाव अधिक होने के कारण इसे अब बनारस तक चलाया जाएगा। इन स्टेशनों पर ठहराव सोगरिया व बनारस के बीच ट्रेन अन्ता, बारां, अटरू, छबड़ा, गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोक नगर, मूंगावली, मालखेड़ी, खुरई, नरयावली, सागर, गिरवर, गणेशगंज, पथरिया, दमोह, बांदकपुर, रीठी, कटनी, झुकेही, मैहर, सतना, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और चुनार स्टेशनों पर रुकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *