प्रयागराज में बदमाश ढेर, STF पर 30 गोलियां चलाईं:बोला- भाग जाओ, नहीं तो AK-47 से उड़ा दूंगा; 4 लाख का इनामी था

प्रयागराज में यूपी STF ने झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर छोटू धनबादिया उर्फ आशीष रंजन को ढेर कर दिया। आशीष रंजन पर 4 लाख रुपए का इनाम था। STF इंस्पेक्टर प्रयागराज जेपी राय ने बताया- आशीष एमपी के रास्ते शंकरगढ़ पहुंचा था। सर्विलांस से उसकी लोकेशन ट्रेस हुई। शंकरगढ़ के शिवराज चौराहे पर घेराबंदी की गई। यहां बाइक से आशीष रंजन आता हुआ नजर आया। STF ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस को देख उसने गाड़ी की स्पीड तेज कर ली। STF ने उसका पीछा किया। कुछ दूर जाकर उसने एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने क्रॉस फायरिंग की। इसमें गोली आशीष रंजन को लग गई। खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। STF के मुताबिक, 10 मिनट तक मुठभेड़ चली। 46 राउंड फायरिंग हुई। इसमें से 16 राउंड फायरिंग STF ने की। बदमाश के पास से AK-47, पिस्टल और 9MM कारतूस मिले हैं। 5 पॉइंट में जानिए कैसे हुई मुठभेड़ एनकाउंटर स्पॉट के वीडियो सामने आए आशीष रंजन को गोली लगने के बाद एनकाउंटर स्पॉट के वीडियो सामने आए। इसमें दिख रहा कि आशीष रंजन जंगल में पड़ा हुआ है। एसटीएफ का एक जवान कह रहा है कि जल्दी अस्पताल ले चलो, अभी जिंदा है। पास में ही एम्बुलेंस खड़ी नजर आ रही है। आशीष रंजन को एंबुलेंस से नजदीक अस्पताल ले जाती है। वहां डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। यूपी की कई गैंग को एके-47 सप्लाई करता था आशीष STF सूत्रों के मुताबिक, आशीष रंजन ​​​​झारखंड-बिहार के अलावा यूपी में भी एक्टिव था। उस पर 20 से ज्यादा मुकदमे झारखंड और बिहार में दर्ज थे। STF को काफी टाइम से इनपुट मिल रहा था- वह धीरे-धीरे यूपी में एक्टिव हो रहा। यूपी की कई गैंग को एके-47 जैसे हाईटेक असलहों की सप्लाई भी करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद यूपी में छिप जाता था झारखंड के धनबाद में अमन सिंह सहित 5 हत्याकांडों में आशीष रंजन सिंह उर्फ छोटू को पुलिस की तलाश थी। आशीष पहले अमन सिंह गैंग का शूटर था। वह अमन सिंह के इशारे पर रंगदारी मांगने से लेकर हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। अमन ही घटना के बाद आशीष को यूपी में शेल्टर दिलाने का काम करता था। अमन के जेल जाने के बाद आशीष ने अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहा। इस बीच, अमन से उसकी अनबन हो गई। इसके बाद आशीष ने अमन सिंह की हत्या जेल में करा दी। ‌ जेल में बंद सुंदर उर्फ रितेश यादव ने अमन को गोली मारी थी, लेकिन पूछताछ में सामने आया कि इस हत्या का मास्टरमाइंड आशीष रंजन ही था। अमन सिंह के तीन हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया- उन्होंने आशीष के कहने पर वारदात को अंजाम दिया। बाद में हत्याकांड की जिम्मेदारी आशीष रंजन ने खुद एक ऑडियो जारी कर ली थी। इन वारदातों में शामिल था आशीष ————— एनकाउंटर से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- पत्रकार हत्याकांड में शूटर दो सगे भाई एनकाउंटर में ढेर:मां मुस्लिम, पिता हिंदू; दोनों के दो-दो सरनेम…तिवारी और खान सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दो शूटरों को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया है। SP अंकुर अग्रवाल ने बताया- गुरुवार तड़के पिसावा इलाके में टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दोनों शूटर बाइक से आए। टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन शूटरों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लग गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *