प्रयागराज में रिटायर्ड दरोगा की सिर कूंचकर हत्या:घर के अंदर मिली खून से लथपथ लाश, माथे पर 5 से अधिक वार

प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दरोगा की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। घर में उनकी खून से लथपथ लाश मिली। माथे पर किसी भारी चीज से करीब 5 से अधिक वार किए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर लालापुर थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस लूट, पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पूरा मामला लालापुर थाना क्षेत्र के गांव मदुरी की है। नाती खाना देने पहुंचा, भीतर से बंद था दरवाजा सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दरोगा राम रतन मिश्रा (68) मूल रूप से लालापुर के चकसूशेर गांव के रहने वाले थे। उनका एक मकान मदुरी गांव में भी था, जहां वह अकेले रहते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य चकसूशेर गांव में रहते हैं। सोमवार सुबह 9 बजे के करीब रिटायर दरोगा की पोती यशी पहुंची थी। उसने आवाज दी लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद फोन लगाया लेकिन उनका मोबाइल नंबर बंद था। फिर उसने अपने भाई प्रवीण को बुलाया जो पीछे की ओर से दीवार फांदकर घर में पहुंचा। देखा दादा राम रतन मिश्रा फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे। उनके सिर पर किसी भारी चीज से करीब 5 से अधिक वार किए गए थे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया- मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। अब तक की जांच में घर में किसी फोर्स एंट्री की बात सामने नहीं आई है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। DVR कब्जे में ले लिया गया है, मौके पर सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त हाल में मिले हैं। दरोगा के दो बेटे, मुंबई में करते हैं प्राइवेट जॉब रिटायर्ड दारोगा के दो बेटे हैं विजय और संजय मिश्रा। दोनों मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं, उनकी पत्नियां गांव में पुराने मकान में रहती हैं। जबकि दरोगा मदुरी स्थित नए मकान में रहते थे। परिवार वालों का कहना है कि घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था लेकिन DVR गायब है। घर का सारा सामान भी बिखरा हुआ था। ————————-
ये खबर भी पढ़ें मथुरा के सरकारी स्कूल में टीचर ने जबरन नमाज पढ़वाई; बच्चों पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया, राष्ट्रगान गाने पर डांटता था, सस्पेंड मथुरा के सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीचर बच्चों का ब्रेनवॉश कर जबरन नमाज पढ़वाता। इस्लाम अपनाने का दवाब बनाने के लिए उसे बाकी धर्मों से अच्छा बताता। देवी-देवताओं को लेकर अमर्यादित बातें बोलता और बच्चों को राष्ट्रगान गाने पर डांटता था। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *