प्रयाग राज महाकुंभ का प्रसाद शोभायात्रा में बांटेंगे

लुधियाना| शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से 25 फरवरी को निकाली जाने वाली 38वीं विशाल शोभायात्रा के उपलक्ष्य में मीटिंग का आयोजन किया। यह बैठक अगर नगर शिव मंदिर के प्रधान अमन बांसल, अशोक कपूर और सीए राजीव सिंगला की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग का शुभारंभ शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की महिला मंडली द्वारा भगवान भोलेनाथ के भजनों के गुणगान के साथ किया। इसमें प्रीति शर्मा, सुभाष सेठी और भजन गायक पवन बॉबी द्वारा किया गया। इस मौके संस्था के चेयरमैन सुनील मेहरा, आयुष अग्रवाल और प्रवीन शर्मा ने मीटिंग में शामिल होने पर सभी शिव भक्तों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रयाग राज में लगने वाले महाकुंभ का प्रसाद और संगम नदी का जल शोभायात्रा में सभी शिव भगतों को बांटा जाएगा। इस अवसर पर सुनील मेहरा, संजय गुप्ता, राजिंद्र भाटिया, सुरिंद्र अग्रवाल, हरीश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *