जांजगीर | मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं (सत्र 2025-26) में प्रवेश के लिए प्राक्कचयन परीक्षा ली गई थी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं में प्राक्कचयन का मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट https://janjgir-cham pa.gov.in/ पर देखा जा सकता है। इस संबंध में 15 मई तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। दावा-आपत्ति जिले के कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, पुराना कलेक्टोरेट परिसर, विवेकानंद मार्ग, जांजगीर में स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेजों सहित जमा करनी होगी।


