बेमेतरा| शासकीय डेयरी पॉलीटेिक्नक बेमेतरा के विद्यार्थी प्रयोगशाला में डेयरी प्रोडक्ट्स पेड़ा, पनीर, एवं व्हे ड्रिंक का निर्माण कर रहे हैं। जिन्हें लोगों के बीच पहुंचाने का भी काम किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध, मिलावट रहित डेयरी उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध हो। छात्रों को भी इससे अनुभव मिलता है। विद्यार्थियों ने बेमेतरा सिमगा रोड एवं पीजी महाविद्यालय में स्टॉल लगाए। उनके बनाए डेयरी प्रोडक्ट्स को उपभोक्ताओं ने खरीदा। विद्यार्थियों ने रबरी, फ्लेवर्ड मिल्क, खोआ, रसगुल्ला, मीठा दही के बारे में बताया।


