जयपुर के सर्किट हाउस जयपुर में सोमवार को प्रवासी संघ राजस्थान का नियुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक भीम सिंह कासनिया ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सरकार-जनता के बीच सेतु बनेगा प्रवासी संघ: कासनिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीम सिंह कासनिया ने कहा कि प्रवासी संघ राजस्थान सरकार और जनता के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करेगा, जिससे जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को न्याय और सहयोग दिलाना है तथा प्रदेशभर में संगठन को मजबूत कर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। संगठन विस्तार के तहत हुईं प्रमुख नियुक्तियां नियुक्ति कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार के अंतर्गत कई पदाधिकारियों की घोषणा की गई। भूपेन्द्र महाजनी — प्रदेश महासचिव योगेश कुंतल — प्रदेश प्रभारी, वाहन चालक संगठन रवि भगवानानी — राज्य सलाहकार सचिव ममता राहड़ — जिला संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ (जयपुर) शशांक शर्मा — कानूनी सलाहकार संजय योगी व सुमन सैनी — प्रदेश प्रवक्ता रश्मि भगवानानी व सुनीता सैनी — प्रदेश प्रभारी, महिला प्रकोष्ठ विहान खंडेलवाल — प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा चेतन देवरा — जिला अध्यक्ष, जोधपुर जगदीश यादव — ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, जोधपुर इसके अलावा— नीतू जैन (भरतपुर) अंशु गर्ग (वार्ड 48) सुशीला सारस्वत (वार्ड 80) मुकेश रोहिला (वार्ड 68) हिमांशु गुप्ता (वार्ड 134) मेघा कुमावत (वार्ड 34) सहित अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया संकल्प कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, समाजहित में कार्य करने और प्रवासी संघ राजस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।


