पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने झारखंड सचिवालय सेवा के प्रशाखा पदाधिकारियों के स्थानांतरण संबंधी आदेश में फेरबदल किया है। 22 जुलाई को 221 प्रशाखा पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया था। स्थानांतरण आदेश में आई त्रुटियां को सुधारते हुए विभाग ने यह कार्रवाई की है। संशोधित आदेश जारी कर दिया है। संतोष कुमार झा को स्कूली शिक्षा से जल संसाधन विभाग और पार्थ भंडारी को पथ निर्माण से सांस्थिक वित्त विभाग भेजा गया था। इन दोनों के अभी 10 वर्ष पूरे नहीं हुए थे, लेकिन स्थानांतरित कर दिए गए थे। अब आदेश रद्द कर दिया गया। वहीं, तीन प्रशाखा पदाधिकारियों ने अपने अभ्यावेदन में दुमका से रांची और हजारीबाग से रांची स्थानांतरित किए जाने से परेशानी होने की बात कही थी। इनमें संतोष कुमार दुबे को मुख्य अभियंता, सुवर्णरेखा परियोजना कार्यालय, आदित्यपुर, मनोज कुमार को पर्यटन विभाग और तसनीम जेया को पंचायती राज विभाग में पदस्थापित किया गया है। वहीं, तीन प्रशाखा पदाधिकारियों ने अपनी दिव्यांगता के आधार पर स्थानांतरण बदलने का आग्रह किया था। इनमें चंदन तिर्की को अब वह कोषागार एवं वित्त निदेशालय, रुबी कच्छप को वन एवं पर्यावरण विभाग और पंकज कुमार को वित्त आवेदन पर विचार कर चार का पदस्थापन बदला चार प्रशाखा पदाधिकारियों का पदस्थापन उनके आवेदन पर विचार करते हुए बदला गया है। सन्नी को वन एवं पर्यावरण विभाग में स्थानांतरण आदेश को संशोधित करते हुए मुख्य अभियंता, जल संसाधन कार्यालय, हजारीबाग में स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह मो. अमजद हुसैन को महाधिवक्ता कार्यालय की जगह अब मुख्य अभियंता, जल संसाधन कार्यालय, दुमका में पदस्थापित किया गया है। इसी तरह सुदीप कुमार को मुख्य अभियंता जल संसाधन कार्यालय, हजारीबाग और धनंजय कुमार पांडेय को अब गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में स्थानांतरित किया गया है।