रांची| विगत 22 अगस्त को भारी संख्या में विभिन्न विभागों के प्रशाखा पदाधिकारियों का तबादला किया गया था। मगर विधानसभा की कार्यवाही के कारण कई प्रशाखा पदाधिकारी अपने नए स्थान पर विरमित नहीं हो पाए। अब ऐसे पदाधिकारी एक सितंबर से विरमित माने जाएंगे। जो विरमित नहीं हो सके हैं, उनका अगस्त माह का वेतन अपने पुराने पदस्थापन विभाग और कार्यालय से मिलेगा। इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग ने सभी विभागों के सचिव, विभागाध्यक्ष, डीसी एवं आयुक्त को प्रेषित किया है।


