प्रशासनिक तत्परता से हुआ आंदोलन का समापन

प्रशासनिक तत्परता से हुआ आंदोलन का समापन
बिजुरी
। नगरपालिका परिषद बिजुरी प्रांगण के बाहर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिवचरण पुरी एवं वार्डवासियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर नपा बिजुरी, काॅलरी प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन के विरुद्ध अनिश्चितकालीन अनशन का आगाज सोमवार 06 जनवरी से किया गया था। जिस पर जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अमला ने गम्भीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुए अनशन कारियों कि मांग पर अमल किया गया। एवं नपा बिजुरी के अधिकार क्षेत्र वाली मांगों को पूर्ण करने का भी आश्वासन दिया गया। गत दिवस से नगर पालिका बिजुरी कार्यालय के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं वार्ड वासियों कि मांग पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने सहमति जताते हुए मांग पूरी करने का लिखित आश्वासन दिया गया। तदपश्चात नायब तहसीलदार बिजुरी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी बिजुरी द्वारा अनशनकारियों को जूश पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया।
बिजुरी पुलिस द्वारा पूरे मामले पर दिखाई गयी मुस्तैदी
गत दिवस से आरम्भ हुए अनशन स्थल पर बिजुरी पुलिस द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ तैनाती दिखाते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन किया गया। वहीं दूसरे दिवस पुनः नगर निरीक्षक बिजुरी द्वारा स्वयं ही तैनाती दिखाते हुए मामले पर मोर्चा सम्भाला गया। और अनशन समाप्त होने बाद ही मुस्तैदी हटाई गयी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *