जिला पुलिस प्रशासन की ओर से लीयो कॉलेज मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। जिला प्रशासन एकादश और जिला पुलिस एकादश के मैत्री क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन ने 9 रनों से जीत दर्ज की। जिला पुलिस एकादश की ओर से कप्तान श्याम सिंह ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जिला प्रशासन की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 138 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें रविन्द्र सिसोदिया ने 5 छक्कों और 3 चौक्कों की मदद से 30 गेदों सर्वाधिक 56 रन बनाए जबकि मुकेश ने 29, निखिल जोशी-18, बत्तीलाल मीणा-11, लोकेश-5, विश्वास-3, हिमांशु ने 2 रनों को योगदान दिया। जिला पुलिस एकादश की ओर से भूपेन्द्र सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होने 3 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट लिये वहीं शैलेन्द्र ने 2 तथा विकास राज ने एक विकेट लिया। जवाब में पुलिस एकादश निर्धारित 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 129 रन ही बना पाई और मैच 9 रनों से हार गई।पुलिस एकादश की ओर से विकास राज द्वारा 29 गेदों में एक छक्के व 3 चौक्कों की मदद से सर्वाधिक 30 रन बनाए तथा कपिल पाटीदार (28), नागेन्द्र (22), लोकेन्द्र सिंह (22) व मोहसीन खान (13) रनों के योगदान रहा। जिला प्रशासन एकादश की ओर से रविन्द्र सिसोदिया सबसे सफल गेदबाज रहे जिन्होने 2 विकेट लिए जबकि निखिल जोशी और हिमांशु को एक-एक विकेट मिला। मैच के बाद सबसे सफल बल्लेबाजी का पुरस्कार रविन्द्र सिसोदिया, विकास राज और मुकेश पटेल को दिया गया वहीं सफल गेंदबाज का पुरस्कार भूपेन्द्र, रविन्द्र सिसोदिया और शैलेन्द्र को दिया गया। मैत्री मैच में एम्पायर की भूमिका हनी गांधी और अर्जुन ने निभाई जबकि स्कोरर मयंक रहे।


