प्रशासन गांव की ओर थीम पर आज से सुशासन सप्ताह:पंचायत समितियों पर लगेंगे विशेष शिविर, ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाए होंगी

केन्द्र सरकार के निर्देेश पर प्रशासन गांव की ओर थीम पर 19 दिसम्बर से सुशासन सप्ताह शुरु होगा, जो 24 दिसम्बर तक चलेगा। अभियान के तहत जिले में पंचायत समिति मुख्यालयों पर विशेष शिविर तथा ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 23 दिसम्बर को सुशासन कार्यशाला का आयोजन होगा तथा 24 दिसम्बर को विभागीय कार्यालयों में सुशासन शपथ दिलाई जाएगी। कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि इन शिविरों में जन शिकायतों के निस्तारण एवं विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सेवाओं की तत्काल प्रदायगी सुनिश्चित की जाएगी। उपखण्ड स्तर पर अभियान के लिए एसडीएम प्रभारी अधिकारी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति सह प्रभारी होंगे। अभियान के तहत 19 दिसम्बर को सुबह 11 बजे सुशासन सप्ताह का शुभारम्भ जिला स्तरीय जनसुनवाई में होगा। इसी प्रकार 20 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन, स्थानीय जनसुनवाई एवं सेवा शिविर आयोजित होंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर लालसोट एवं सहायक निदेशक लोक सेवाएं मनमोहन मीणा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य की सहभागिता से सुशासन को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि सुशासन सप्ताह में तहसील व पंचायत समिति स्तर पर परिवादों के निस्तारण एवं सर्विस डिलीवरी को सुधारने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपखंड अधिकारियों के साथ शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा – निर्देश दिए। उन्होंने कहा का शिविरों में संबंधति ब्लॉक स्तरीय अधिकारी पूरे समय उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा पारीक, अतरिक्ति जिला कलेक्टर लालसोट मनमोहन मीणा एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र कुमार मीणा उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *