“प्रशासन गांव की ओर 2024” अभियान चलेगा:कलेक्टरों से बोले सीएस- अटलजी की जयंती तक कलेक्टर चलाएं सुशासन अभियान

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि प्रदेश में “प्रशासन गांव की ओर 2024” अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान गुरुवार से शुरू होगा और 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक चलेगा। सभी कलेक्टर 23 दिसंबर को जिले में एक प्रसार कार्यशाला आयोजित करेंगे, जिसमें जिला स्तर पर सुशासन की श्रेष्ठ प्रथाओं का संकलन कर उन्हें “प्रशासन गांव की ओर” पोर्टल पर प्रस्तुत किया जाएगा। अभियान की अवधि में CPGRAMS पोर्टल की सभी शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। मुख्य सचिव जैन ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे 19 से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर 2024” अभियान को “मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान” के साथ साझा कर संचालित करें। बैठक में बताया गया कि हर साल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इस साल केंद्र सरकार द्वारा 19 से 24 दिसंबर 2024 तक सुशासन सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया है। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर 2024” अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जनसमस्याओं का निराकरण कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। लोगों के अधिक से अधिक लाभ दिलाएं कलेक्टर मुख्य सचिव ने कलेक्टरों से कहा कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर” अभियान में जनसमस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करें और अधिकतम व्यक्तियों को सेवाओं का लाभ दिलाएं। सभी कलेक्टरों को पोर्टल पर अपने जिले में किए गए तीन नवाचारों और सुशासन पहलों पर संक्षिप्त लेख तैयार करने और उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ये निर्देश भी दिए कलेक्टरों को

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *