प्रांतीय सम्मान समारोह में शामिल हुए जिले के पेंशनर्स

बालोद। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण का 23 वां प्रांतीय पेंशनर्स डे एवं सम्मान समारोह का आयोजन दक्षिण बस्तर के जिला बीजापुर में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा थे । अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर डीपी मनहर ने की। छत्तीसगढ़ प्रांत के विभिन्न जिलों एवं तहसील के पदाधिकारी एवं पेंशनर्स में 80 साल से उपर के पेंशनरों को सम्मानित किया। बालोद जिले से छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ. आरएम चावड़ा के निर्देशन में पीएल देशमुख, बीआर बेलसर, मोहनलाल धुर्वे, ताम्रध्वज निषाद, चंद्रभूषण देशमुख, बलदेवसिंह ठाकुर, चुरामन सिंह साहू, गंगाबाई, सावित्री बाई, पुष्पा बाई, किरण सिन्हा उपस्थित हुए। गरियाबंद रायपुर,बालोद, नारायणपुर, कोंडागांव, केशकाल , सुकमा, भानु प्रतापपुर, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़, जशपुर, जगदलपुर, धमतरी जिले के पेंशनर शामिल हुए। प्रांतीय सम्मेलन बीजापुर के मंगल भवन के प्रांगण में संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *