प्राइम इंटर्नशिप के लिए 18 तक बढ़ाई आवेदन तिथि

अलवर| आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार राज्य सरकार की प्रीमियर रिसर्च इंटर्नशिप फॉर मेरिट एंड एक्सीलेंस योजना के तहत इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 फरवरी 2026 कर दी गई है। पहले यह तिथि 11 फरवरी थी। बीएसआर कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ अशोक आर्य ने बताया कि कॉलेज स्नातक व स्नातकोत्तर (फाइनल सेमेस्टर को छोड़कर) नियमित विद्यार्थी इस योजना में भाग ले सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को चार सप्ताह के लिए 8 हजार रुपए तथा आठ सप्ताह के लिए 16 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि (फेलोशिप व यात्रा भत्ता सहित) प्रदान की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी 250 शब्दों में अपने शोध विषय व उसके औचित्य की प्रारंभिक रूपरेखा 17 फरवरी तक रिसर्च एंड डेवलपमेंट समिति को जमा कर सकते हैं। सत्यापन के बाद शोध रूपरेखा, अंतिम सेमेस्टर की अंकतालिका और कॉलेज ऑथेंटिकेशन फॉर्म 18 फरवरी तक गूगल फॉर्म पर अपलोड कर हार्डकॉपी महाविद्यालय में जमा करवानी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *