प्राइवेट अस्पताल का पंजीयन 6 माह के लिए निलंबित:राजनांदगांव में आयुष्मान योजना में अनियमितता और कमियां पाए जाने पर कार्रवाई

राजनांदगांव के जय तुलसी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पंजीयन छह माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई अस्पताल में पाई गई कमियों और अनियमितताओं के कारण की गई है। राज्य शासन के निर्देश पर जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत निजी अस्पतालों के निरीक्षण के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की एक जांच टीम ने जय तुलसी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने कमियों को दूर करने और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया था। दोबारा निरीक्षण में मिली नई अनियमितताएं जांच टीम ने जब दोबारा अस्पताल का निरीक्षण किया, तो योजना के तहत पहले मिली कमियों के अलावा अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। जिला स्तरीय गठित टीम ने इन कमियों के आधार पर एक जांच प्रतिवेदन तैयार किया। अस्पताल का पंजीयन निलंबित करने की अनुशंसा इसमें जय तुलसी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीयन छह माह के लिए निलंबित करने की अनुशंसा संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य नोडल एजेंसी को भेजी गई थी। अनुमोदन के बाद अस्पताल पर कार्रवाई और निर्देश राज्य नोडल एजेंसी, रायपुर से अनुमोदन मिलने के बाद, जय तुलसी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, स्टेडियम रोड, बसंतपुर, राजनांदगांव के संचालक को पत्र जारी किया गया। इसके अनुसार, अस्पताल द्वारा नियो-नेटल केयर पैकेज (NICU) के तहत किए गए चारों प्रकरणों को निरस्त कर दिया गया है। अस्पताल का पंजीयन अगले छह माह के लिए निलंबित रहेगा। निलंबन अवधि के दौरान अस्पताल को योजना संबंधी सभी प्रचार-प्रसार सामग्री हटाने और नए क्लेम प्रकरण पंजीकृत न करने का भी निर्देश दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *