प्राकृतिक आपदा में 3 ने जान गंवाई, आर्थिक मदद

महासमुंद| कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विभिन्न आपदाओं और दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले तीन व्यक्तियों के परिजनों के लिए कुल 8 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। इसमें बागबाहरा के ग्राम सेनभांठा में सांप काटने से हुई पुनिया बाई यादव की मृत्यु पर उनके पति धीरपाली यादव को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सड़क दुर्घटना में मृत रतनलाल बरिहा (भोथलडीह) की पत्नी रैवारी बरिहा को 2 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। साथ ही जलगढ़ चौक के पास हुई दुर्घटना में मृत अशोक साहू (केसरटाल) की पत्नी गीता साहू को 2 लाख रुपये की प्रतिकर सहायता राशि प्रदान की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *