महासमुंद| प्रयास बालक व कन्या आवासीय विद्यालयों में सत्र 2025-26 अंतर्गत कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट पर 20 अप्रैल तक डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा दिवस को परीक्षार्थी को एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश पत्र के साथ नवीनतम रंगीन पासपोर्ट दो फोटो लेकर जाएं।


