दुमका| सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में मंगलवार को सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक हुई। लंबे समय बाद विवि स्तर पर ऐसी बैठक हुई, जिसमें प्राचार्यों ने अपने कॉलेजों की समस्याएं खुलकर रखीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। बैठक में रजिस्ट्रार डॉ. राजीव कुमार ने प्राचार्यों को छुट्टियों का व्यवस्थित लेखा रखने, सेवा पुस्तिका अद्यतन करने, कॉलेज परिसर में सफाई और पानी की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा ने समय पर वेतन भुगतान के लिए सैलरी क्लेम समय पर भेजने की अपील की।