प्राचार्य ने पौधरोपण कार्यक्रम में बाधा डाली और जातिसूचक गालियां दीं

भास्कर संवाददाता| सीहोर पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में दो दिन पहले हुए पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कॉलेज प्राचार्य की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एनएसयूआई के हरिओम सिसोदिया, देवेंद्र सिंह ठाकुर और यश यादव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। इसके बाद गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती थाने पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करने की मांग की। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा। इसमें प्राचार्य रोहिताश्व शर्मा पर पौधरोपण कार्यक्रम में बाधा डालने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया गया। आवेदन में हरिओम सिसोदिया, देवेंद्र ठाकुर, यश यादव और तनिष त्यागी ने बताया कि वे एनएसयूआई के एक पेड़ भविष्य के नाम अभियान के तहत कॉलेज में पौधरोपण करने पहुंचे थे। इस दौरान स्टाफ ने उन्हें रोका। जब उन्होंने प्राचार्य से शिकायत की तो उन्होंने जातिसूचक गालियां दीं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। प्राचार्य की रिपोर्ट पर पुलिस ने पहले ही एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। अब कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि जल्द ही प्राचार्य के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मामले में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त को भी पत्र भेजकर शिकायत की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *