प्राचीन मंदिर नौहरियां में श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से किया सुंदरकांड का पाठ

भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर नौहरियां गुड़ मंडी में नववर्ष के उपलक्ष्य में सुंदरकांड का पाठ करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वानों ने विधिवत पूजन करके की। मंदिर परिसर में पवन एंड पार्टी ने श्री बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। महंत डॉ. राजकुमार शर्मा ने गणपति जी और नवग्रह का पूजन करवाया। उसके बाद संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस अवसर पर युशांत गुंबर, एसके धीर, मुकुंद गांधी, आशिष खन्ना, नीरज वर्मा, मंजू, हेमंत, कविता, तेजस, कृष्णा समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *