जालंधर | प्राचीन शीतला माता मंदिर माई हीरां गेट में फाल्गुन महीने का होली उत्सव मनाया गया। इसमें मुख्य सेवादार कुणाल गोस्वामी उर्फ मंगा पहलवान ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर मंदिर के सेवादारों ने मां भगवती के दरबार में हनुमत ध्वज स्थापित किया और शीतला मंदिर में चैत्र मास का शुभारंभ किया। यहां महंत बृजमोहन गोस्वामी, प्रदीप पुजारी, महंत डिंपल पुजारी, महंत केवल बख्शी, महंत सुभाष, महंत गुरविंदर, विनोद थापर, रोहित कश्यप, हैप्पी, कृष्ण गोस्वामी, वंश गोस्वामी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


