बालोद| छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत महिला विंग की अध्यक्ष भावना कुकरेजा ने बालोद की समाजसेवी एवं पूर्व शहर भाजपा मंडल मंत्री प्राची लालवानी को महिला विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की। बालोद शहर के भक्त माता कर्मा कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष, पूर्व शहर भाजपा मंडल मंत्री और जूनियर डीपीएस की प्राचार्य होने के नाते प्राची लालवानी ने समाज सेवा और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है। संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी की सहमति एवं अध्यक्ष अमर गिद्वानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बड़वानी और महिला विंग की अध्यक्ष भावना कुकरेजा ने उनके नाम की घोषणा की।


