कांकेर| अयोध्या के राम मंदिर जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर ग्राम ठेलकाबोड़ छोटेपारा में 22 जनवरी को विविध धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुबह नगर संकीर्तन होगा। रामायण पाठ होगा। भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। रात 8 बजे से दुर्गा पंडाल में पंडवानी का आयोजन होगा। नगरी क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया से पहुंची खेमीन बाई यादव पंडावानी गायन प्रस्तुत करेंगी।


