प्राथमिक शिक्षक : 50 घंटे की ट्रेनिंग शुरू, ऑनलाइन शामिल होने में तकनीकी समस्या

एजुकेशन रिपोर्टर | रांची जेसीईआरटी द्वारा गुरुवार से 50 घंटे का शिक्षकों के लिए अनिवार्य ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू हुआ है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा है कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ने में शिक्षकों की समक्ष तकनीकी समस्या आ रही है। जानकारी के अभाव में चाहकर भी प्रशिक्षण से वंचित हो रहे हैं। इंटरनेट की समस्या के कारण ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक ऑनलाइन प्रशिक्षण नहीं ले पा रहे हैं। इस प्रशिक्षण के लिए जे- गुरुजी एप डाउनलोड करना पड़ता है। प्रवक्ता ने बताया कि एंड्रॉइड मोबाइल मे यह सुविधा है लेकिन आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम से चलने वाले मोबाइल में डाउनलोड करने की सुविधा नहीं दी गई है। ऐसे में ऑनलाइन ट्रेनिंग लेने के इच्छुक शिक्षक प्रशिक्षण से वंचित हो सकते हैं। कहा कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई टैब में भी खामियां है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *