प्रियंका गांधी का शिमला दौरा रद्द:दिल्ली में मीटिंग के चलते लिया फैसला; अब दो-तीन दिन बाद परिवार के साथ आ सकती हैं छराबड़ा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी का शिमला दौरा रद्द हो गया है। प्रियंका के शिमला के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए छराबड़ा में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया था। छराबड़ा आने वाले हरेक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही थी। सूचना के अनुसार, दिल्ली में राजनीतिक मीटिंग के कारण प्रियंका का शिमला दौरा रद्द किया गया है। अब वह दो-तीन दिन बाद शिमला आ सकती हैं। उनका परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए शिमला आने का कार्यक्रम है। शिमला के छराबड़ा में है मकान बता दें कि शिमला से लगभग 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने अपना घर बना रखा है। यहां पर वह बार बार बार छुट्टियां बिताने आती हैं। उनकी माता सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, पति रोबर्ट वाड्रा और दोनों बच्चे भी कई बार शिमला आ चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *