प्रीति जिंटा का कांग्रेस पर निशाना:बोली- उनके लोन की झूठी खबरें फैलाई जा रही, BJP ने कहा- हिमाचल की बेटी को अपमानित कर रही

हिमाचल की बेटी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने केरला कांग्रेस नाम के एक्स पर बने मीडिया अकाउंट के उस पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें लिखा गया कि प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट BJP को दिए और 20 करोड़ रुपए का लोन माफ करवाया। प्रीति जिंटा ने लिखा कि वह खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट चलाती हैं और फर्जी खबरों को बढ़ावा देने के लिए आप पर शर्म आती है। प्रीति ने लिखा, किसी ने मेरा कोई ऋण माफ नहीं किया। वह हैरान है कि एक राजनीतिक दल या उनका प्रतिनिधि उनके नाम का उपयोग करके फर्जी खबरों को बढ़ावा दे रहा है। प्रीति ने लिखा कि एक ऋण लिया था और वह 10 साल पहले वापस कर दिया गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना इस पर हिमाचल के भाजपा नेता चेतन बरागटा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले कंगना रनोट को गाली दी। अब हिमाचल की दूसरी बेटी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा को अपमानित कर रही है। प्रीति बोली- चारो तरफ गलत सूचनाएं चल रही
प्रीति ने दूसरे पोस्ट में लिखा कि चारों ओर बहुत सी गलत सूचनाएं चल रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया के लिए भगवान का शुक्र है और एक्स के लिए भगवान का शुक्र है। अपने पूरे करियर में उन्होंने कई सम्मानित पत्रकारों को देखा है कि उनकी कई कहानियां पूरी तरह से गलत हो गईं और उनमें कभी भी कहानी को सही करने या माफी मांगने की शिष्टता नहीं दिखी। वह अदालत भी गई और मुकदमे लड़ने में ढेर सारा पैसा भी खर्च किया, जो चलते ही रहते हैं। उन्हें लगता है कि अब समय आ गया है कि हम उन्हें यहीं जिम्मेदार ठहराना शुरू करें ताकि भविष्य में कुछ जवाबदेही हो। वह निश्चित रूप से उन सभी पत्रकारों का नाम लेना शुरू करने जा रही है जो कहानियों का अनुसरण या जांच किए बिना लेख लिखते हैं। प्रीति ने लिखा यदि आप मेरी प्रतिष्ठा को महत्व नहीं देते हैं तो क्षमा करें मैं आपकी प्रतिष्ठा को महत्व नहीं देती। बता दें कि प्रीति जिंटा शिमला जिला के रोहड़ू क्षेत्र की रहने वाली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *