नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने शुक्रवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए अधिकारियों के प्रभार बदल दिए। जोन-3 कमिश्नर रमेश जायसवाल को निगम मुख्यालय लाया गया है। उनकी जगह प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी की भूमिका में रहीं प्रीति सिंह को जोन कमिश्नर नियुक्त किया गया है। राजस्व, बाजार और नजूल की जिम्मेदारी उपायुक्त जागृति साहू संभालेंगी। पिछले दिनों नगरीय प्रशासन विभाग ने रायपुर नगर निगम समेत प्रदेश के नगरीय निकायों में पदस्थ अफसरों को इधर से उधर ट्रांसफर किया। निगम के कई अधिकारी नगरीय प्रशासन विभाग तथा अन्य नगरीय निकाय भेज दिए गए। अन्य जगहों से भी इंजीनियरों को निगम मुख्यालय और जोनों में नियुक्त किया गया। शुक्रवार को निगम कमिश्नर ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए अफसरों के प्रभार बदले। मुख्यालय में पदस्थ प्रभारी उपायुक्त मोनेश्वर शर्मा ने वर्तमान कामों के साथ-साथ आईटी की जिम्मेदारी दी गई है।


