प्रीत का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन

बोकारो | भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए डीएवी-6 के 10वीं के विद्यार्थी प्रीत कुमार का चयन हुआ है। साथ ही बेहतर प्रोजेक्ट प्रस्तुति के लिए उन्हें 10 हजार रुपए नकद और प्रमाण पत्र मिला है। इससे विद्यालय में हर्ष का माहौल है। प्राचार्या अनुराधा सिंह ने कहा कि प्रीत के इस सफलता के लिए उसकी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति, कर्तव्य निर्वाह माता-पिता व शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रीत कुमार का प्रोजेक्ट ऑटोमेटिक डिटेक्ट ओवरलोड व्हीकल डिटेक्टसन सिस्टम था। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ष कक्षा छठी से लेकर 10वीं के विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। शीर्ष 60 नए आइडिया वाले मॉडल को राष्ट्रपति भवन में सजाया जाता है। इनके द्वारा बनाए गए मॉडल की प्रस्तुति राज्य स्तर पर किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *