महासमुंद| छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 7 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 24 मार्च तक व्यापम के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


