प्री-नर्सरी से पांचवीं तक छात्रों ने खेल-खेल में शब्दावली सीखी

भास्कर न्यूज | लुधियाना ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में प्री-नर्सरी से कक्षा पांचवी तक के स्टूडेंट्स के लिए आयु-उपयुक्त, गतिविधि-आधारित अधिगम सत्रों की एक श्रृंखला आयोजित की। प्री-नर्सरी के नन्हे बच्चों के लिए प्रारंभिक लेखन क्षमता को मजबूत करने के लिए जिग-जैग रेखाएं खींचने की एक साक्षरता गतिविधि आयोजित की गई। नर्सरी के स्टूडेंट्स ने अक्षर रंगने का मजा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। एलकेजी के स्टूडेंट्स ने आकर्षक वर्ड स्लाइडर्स गतिविधि के माध्यम से शब्दों को पहचान सीखा। जबकि यूकेजी के विद्यार्थियों ने अभिनव वर्ड ट्रेन गतिविधि का आनंद लिया, जिसने उन्हें खेल-खेल में शब्दावली और वाक्य निर्माण कौशल विकसित करने में मदद की। कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने एक संवादात्मक चित्र कथा गतिविधि में भाग लिया। जहां उन्होंने दृश्यों के माध्यम से कहानियों की व्याख्या करते हुए अपनी कल्पनाशीलता, भाषा कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। ग्रीन लैंड स्कूलों की श्रृंखलाओं के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की नवीन कक्षा गतिविधियां विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं। प्रिंसिपल बलदीप पंधेर ने कहा कि सीखना तभी प्रभावी होता है, जब बच्चे सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *