प्रेग्नेंट महिला और 2 साल के बेटे की हत्या:तालाब में मिला मां का शव, बच्चे को जंगल में फेंका; 7 दिन से गायब थे

राजसमंद में गर्भवती महिला और उसके दो साल के बेटे की हत्या कर दी गई। महिला का शव गुरुवार सुबह 11 बजे तालाब में मिला है। वहीं पुलिस जंगल में बेटे के शव की तलाश कर रही है। मामला जिले के भीम थाना क्षेत्र का है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना इंचार्ज सवाई सिंह ने बताया- 11 फरवरी से प्रियंका रावत (22) और उसका बेटा आर्यन (2) लापता थे। परिवार ने 12 फरवरी को थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। मामला दर्ज होने के बाद प्रियंका की कॉल डिटेल निकाली। इसमें एक संदिग्ध युवक गोविंद सिंह के बारे में पता चला। बुधवार रात को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहले उसने प्रियंका की हत्या की। इसके बाद शव पर पत्थर बांध भीम का तालाब में फेंक दिया था। इसके बाद आर्यन की हत्या कर भीम से 20 किलोमीटर दूर उसे दर्रा के जंगलों में फेंक दिया। एक घंटे चले रेस्क्यू में निकाला शव पुलिस ने SDRF टीम की मदद से गुरुवार सुबह 10 बजे भीम का तालाब में सर्च शुरू किया। करीब एक घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद प्रियंका के शव को निकाला गया। प्रियंका 9 महीने की प्रेंग्नेंट थी। उसका पति कुक है। वहीं पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आर्यन का शव भीम गांव के पास जंगलों में है। जहां अभी ग्रामीणों की मदद से जंगल में सर्च किया जा रहा है। एसपी ममता गुप्ता ने बताया- प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। आरोपी गोविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह पेशे से ड्राइवर है और प्रियंका के संपर्क में था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *