प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने पीया जहर, मौत

अंबिकापुर | शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हाड़ी के एक युवक ने प्रेमिका से विवाद के बाद कीटनाशक पी लिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी रविवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम कुल्हाड़ी गांधीनगर निवासी 29 वर्षीय गणेश कुमार 15 फरवरी की शाम मजदूरी कर घर लौटा था। कुछ देर बाद वह घर से बाहर चला गया। करीब डेढ़ घंटे बाद वापस लौटा फिर खाना खाने से मना कर दिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी और वह खून की उल्टी करने लगा। पूछताछ में उसने कीटनाशक दवा पीने की बात बताई। परिजनों द्वारा अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक का किसी युवती से प्रेम संबंध था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *