प्रेमी के साथ पत्नी जाने पर पति ने सुसाइड किया:घर में फंदे पर लटका, सुसाइड नोट में लिखा- मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी

प्रेमी के साथ पत्नी के भाग जाने से तनाव में आए युवक ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पत्नी और उसके प्रेमी को मौत का जिम्मेदार बताया है। घटना भीलवाड़ा शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के पटेल नगर में हुई, जिसका पता आज सुबह करीब 9 बजे लगा। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक आनंद सिंह(40) की बॉडी को उतारकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है सुसाइड नोट में पत्नी और प्रेमी पर लगाए आरोप
प्रताप नगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया- मृतक के भाई नारायण ने रिपोर्ट दी है। बताया कि उसका भाई आनंद पटेल नगर में किराए पर रहता है। आनंद की पत्नी कुछ समय पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी और करीब 2 महीने बाद वापस लौट आई। लेकिन पत्नी और उसका प्रेमी दोनों में लगातार संपर्क बना हुआ था और प्रेमी भी आनंद को कई बार जान से मारने की धमकी देता रहता था। इसके कारण वह तनाव में था। रिपोर्ट के अनुसार- 19 फरवरी को पत्नी फिर से अपने प्रेमी के साथ चले गई और इस बार अपने दोनों मासूम बच्चों को भी ले गई। एक पत्र भी छोड़कर गई थी, जिसे पढ़ने के बाद आनंद अवसाद में आ गया था। इसके बाद युवक ने आज सुबह घर में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया, जिसका पता दूसरे लोगों को सुबह करीब 9 बजे लगा। थानाधिकारी का कहना है कि मामला रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *