प्रेम नगर गुरुद्वारा से निकला नगर संकीर्तन जुलूस:गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर हुए आयोजन; गुरबाणी के साथ रागी जत्थों ने दी प्रस्तुतियां

सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर मदन महल प्रेम नगर गुरुद्वारा से नगर संकीर्तन निकाला गया। फूलों से सुसज्जित पालकी में विराजित गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शनों के लिए सिख धर्मावलंबियों की भीड़ उमड़ पड़ी। संकीर्तन का सदर में समापन किया गया। गुरुद्वारा कमेटी से जुड़े नरेंद्र सिंह पांधे ने बताया- 50 से ज्यादा वर्षों से नगर संकीर्तन निकाला जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल होते हैं और लंगर का भी आयोजन किया जाता है। श्री गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर गुरुद्वारों में भी विशेष आयोजन किए गए। जिसमें गुरबाणी के साथ ही रागी जत्थों ने प्रस्तुतियां दी है। नगर कीर्तन जुलूस में सेवा भाव की दिखी मिसाल नगर कीर्तन जुलूस में सेवा भाव की भी अनूठी मिसाल दिखाई दी। इसमें पंज प्यारे और पालकी वाहन के आगे-आगे चल रहे युवाओं ने मार्ग पर झाड़ू लगाकर धोया और फूल बिछाए। जगह-जगह स्वागत द्वार पर मौजूद श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका और लोगों में प्रसाद बांटा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *