भास्कर न्यूज | हसौद पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा, सक्ती में प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न सीबीएसई, शासकीय एवं निजी विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। नवोदय कमिश्नर राजेश लखानी, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, उपायुक्त आर.के. वर्मा, क्लस्टर इंचार्ज दीक्षा ज्योति मिश्रा एवं जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी वाघ द्विवेदी के निर्देशन में प्राचार्य डॉ. डीके ठाकुर के समन्वय से कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्किल आधारित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया गया। विषय विशेषज्ञ निर्णायकों ने साक्षात्कार के जरिए 30 होनहार विद्यार्थियों का चयन किया, जिनके नाम प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए। अकादमिक प्रभारी डॉ. एसके कश्यप, बीआर पटेल, झरना देवांगन सहित शिक्षक स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम संयोजक के.के. पटेल ने बताया कि यह पहल युवाओं को 21वीं सदी के कौशल, भावनात्मक कल्याण एवं सामाजिक सुधार के प्रति सशक्त बनाती है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कार्यक्रम से सभी संतुष्ट दिखे। प्राचार्य ने इसे विद्यार्थियों के लिए लाइफ चेंजिंग अवसर बताते हुए सभी का आभार माना। यह आयोजन जिले की प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में सराहनीय कदम है।


