प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आज

बिलासपुर| बिलासपुर प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी 2025-2027 का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को ग्रैंड अंबर होटल में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे। वरिष्ठ अतिथियों में महापौर पूजा विधानी, कोटा विधायक अटल ​श्रीवास्तव, सभापति विनोद सोनी, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप रहेंगे। समारोह में प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रान्ति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह ठाकुर, सहसचिव हरिकिशन गंगवानी और कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव शपथ लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *