उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी व्यवसायी को अपहरण कर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाला मुख्य आरोपी इमरान कुंजड़ा अभी भी फरार है। मामले में दो आरोपियों दो दिन पूर्व गिरफ्तार किया था। जो 5 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। इन आरोपियों से जब्त मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है। इनके सरगना इमरान कुंजड़ा के बारे में पूछताछ कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है। चाकू और पिस्टल दिखा धमकाया, अश्लील वीडियो बनाने की भी धमकी
जानकारी अनुसार 25 दिसंबर को मोहम्मद एजाज पुत्र मोहम्मद मुमताज ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि इमरान कुंजड़ा का वॉट्सऐप कॉल आया कि उसके किसी आदमी को सवीना में प्लॉट चाहिए। उसको तेरे पास भेज रहा हूं। उसके बाद वॉट्सऐप पर किसी अन्य व्यक्ति ने फोन कर कहा, इमरान भाई ने प्लॉट देखने भेजा है। वह उसके दफ्तर आए। उसने अपने दो पार्टनर मुस्तफा व मोहम्मद इस्माइल के साथ जाकर पलोदड़ा हाउस के सामने प्लॉट दिखाए। इसके बाद एसबी नगर और मेलड़ी माता के पास जमीन दिखाने ले गए। जहां इमरान कुंजड़ा व उसके 4 साथी कार से उतरकर आए। उसे व साथी मुस्तफा को गाड़ी में बैठाया। फिर उसने दोनों से मोबाइल छीन लिए। गाड़ी मेलड़ी माता गेट से हाईवे होकर बलीचा, नया खेड़ा, रामपुरा, बड़ी, हल्दीघाटी होते हुए आमेट के आगे जाकर रोकी। साथ ही 1 करोड़ की फिरौती मांगी। फिर चाकू और पिस्टल दिखाकर धमकाया और 20 लाख रुपए मांगे। नहीं देने पर इमरान ने जान से मारने और अश्लील वीडियो बनाने की धमकी दी।


