जयपुर | रोटरी क्लब जयपुर रॉयल की ओर से यूनिपैड्स फाउंडेशन के सहयोग से प्रोजेक्ट प्रीत के अंतर्गत दो विद्यालयों में मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता सत्र व सेनेटरी पेड वितरण अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़े स्वास्थ्य, स्वच्छता, मिथकों और सुरक्षित विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। सत्र के बाद बालिकाओं को पुन: उपयोग योग्य सेनेटरी पेड वितरित किए। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पूनम बगड़िया ने कहा कि सही जानकारी और आवश्यक संसाधन मिलने से बेटियां स्वस्थ रहती हैं।


