कोरबा | क्रीड़ा भारती ने क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना लागू होने का स्वागत किया है। इससे प्रदेश में खेलों के लिए वातावरण बनेगा। आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा। कीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि इस योजना से खेल क्लब का भी विकास होगा। खेल के लिए पंजीकृत समिति को खेल अनुदान मिलेगा। परंपरागत खेलों और ओलंपिक खेलों का विकास किया जाएगा। राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी विशेष सुविधाएं दी जाएगी। प्रदेश सरकार की यह योजना काफी अच्छी है।