प्रो. कुमार ने जीता जर्मन एंबेसी का पुरस्कार

अमृतसर | डीएवी कॉलेज के कंप्यूटर विभाग में कार्यरत प्रो. संदीप कुमार शर्मा को जर्मन एंबेसी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। उन्होंने यह पुरस्कार वर्ल्ड टूरिज्म-डे पर एंबेसी द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता में जीता है। जिसमें वो पूरे देश भर में प्रथम रहे हैं। यह जानकारी प्रो. संदीप कुमार ने साझा की। इससे पूर्व भी प्रो. कुमार ने जर्मनी एंबेसी नई दिल्ली का फोटोग्राफी कंपटीशन जीता था। इसमें उनकी तस्वीर को देश भर में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। प्रो. कुमार ने अपना सारा श्रेय परिवार वालों को दिया है, जिनकी दुआओं और शुभकामनाओं से वह इस मुकाबले में विजेता रहे। प्रो. संदीप कुमार को एंबेसी द्वारा गिफ्ट हैंपर कोरियर द्वारा भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *