भास्कर न्यूज | राजनांदगांव वार्ड नं. 49 मोहड़ के शीतला पारा में लंबे समय से पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। शीतला पारा के अंतिम छोर में निजी खुली भूमि होने से पानी निकासी में कठिनाई हो रही थी। पानी खुले प्लाट में भरने के कारण प्लाट मालिक द्वारा पानी निकासी बंद करने पर पानी भरने की समस्या आ रही थी, जिस पर वार्डवासी स्थाई समाधान की मांग कर रहे थे। समस्या के निराकरण के लिए महापौर मधुसूदन यादव मंगलवार को मोहड़ पहुंचकर भूमि मालिक को समझाईश देकर पानी निकासी कराने राजी किए। लंबे समय से शीतला पारा में पानी निकासी की समस्या थी, बार बार समझाईश के बाद भी समस्या यथावत थी। शीतला पारा वासियों की मांग पर नगर निगम के अधिकारियों द्वारा भू-मालिक को समझाईश देकर पानी निकासी के लिए कहा जा रहा था, किन्तु भू-मालिक के द्वारा निकासी द्वार बंद किया जा रहा था। शीतला पारा वासियों की शिकायत पर आज पानी निकासी के लिए नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम पहुंच भू-मालिक से पानी निकासी के लिए प्लाट खोलने कहा गया। अब नहीं होगी पानी भरने की समस्या, मिलेगी राहत भू-मालिक के द्वारा नहीं मानने की स्थिति में महापौर यादव स्थल में पहुंच भूमि स्वामी को समझाईश दिए। इसके उपरांत स्थाई समाधान की बात आई जिस पर महापौर यादव ने कहा कि होली के बाद नाली निर्माण किया जाएगा। नाली निर्माण हो जाने से निजी भूमि में पानी भरने की समस्या नहीं होगी। महापौर की समझाईश पर प्लांट मालिक ने पानी निकासी के लिए सहमति दी, सहमति उपरांत जेसीबी के माध्यम से पानी निकासी कराई गई। इस दौरान वार्ड पार्षद संजय रजकऔरनगरनिगमकेअधिक रियोंकीमौजूदगीरही।


